Department of Hindi


Introduction :
नं. ता. वि. स. की. जी. टी. पाटिल महाविद्यालय, नंदुरबार की स्थापना 1964 में हुई I उसी वर्ष स्नातक स्तर पर हिन्दी विभाग का भी आरंभ हुआ और 1972 में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग का प्रारंभ हुआ I हिन्दी विभाग में अनेक महानुभावों ने अपनी सेवा प्रदान कर विभाग को विकसीत करने में, उचांई की ओर ले जाने में उल्लेखनीय कार्य करनेवालों में बाबासाहेब देशमुख, डॉ. पिताम्बर सरोदे , डॉ. नारायणभाई पाटिल, डॉ. गिरीश महाजन, डॉ. भाउसाहेब परदेशी रहें है I इनके पश्चात 2017 से 2022 तक डॉ. अशोक पवार ने हिन्दी विभाग की सफतापूर्वक बागडोर संभाली तथा 2023 से महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. महेंद्र रघुवंशी वर्त्तमान हिन्दी विभाग अध्यक्ष हैं |
जी. टी. पाटिल महाविद्यालय, नंदुरबार के हिन्दी विभाग से अनेक छात्रों स्नातक तथा स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर पाठशालाओं, महाविद्तालयों, सरकारी कार्यालयों एवं सामाजिक क्षेत्र में सफलतापूवर्क कार्य कर रहें हैं |

  1. • राजभाषा का हिन्दी प्रचार एवं प्रसार करना I राजभाषा हिन्दी का मानकीकरण एवं अशुध्दि शोधन करना |

  2. • हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं का अनुशीलन करना |

  3. • उत्तर महाराष्ट्र की विविध बोलियों का अध्ययन करना |

  4. • नंदुरबार जिले के आदिवासी लोकसाहित्य, लोककथा, लोकगाथा, लोकगीत, रोडाली गीतों का अध्ययन एवं संवर्धन करना |

  5. • नंदुरबार जिले की विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं का अध्ययन करना |

  6. • छात्रों को साहित्य सृजन, हिन्दी कम्प्युटिंग, वृक्ष संवर्धन , योग आदि विषयों की ओर आकर्षित करना |

  7. • छात्रों को अनुसंधान कार्य की ओर आकर्षित करना |

  1. • विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं |

  2. • विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष 14 सितंबर को ‘हिन्दी दिवस’ मनाया जाता हैं |

  3. • 5 सितम्बर के दिन ‘शिक्षक दिन’ मनाया जाता हैं I छात्र ‘शिक्षक की भूमिका’ अदा करते हैं |

  4. • विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष निबंध लेखन तथा वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है |

  5. • विभाग की ओर से 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ‘युवा दिन’ मनाया जाता हैं |

  6. • स्नातकोत्तर विभाग के छत्रों को सृजनात्मक लेखन कौशल के अंतर्गत साहित्य सृजन के लिए प्रेरित किया जाता है |

  7. • विभाग के द्वारा योग प्रशिक्षण सप्ताह मनाया जाता है |

  8. • विभाग की ओर से हिन्दी के श्रेष्ठ साहित्यकार - तुलसीदास, कबीरदास, सूरदास, मीराबाई, प्रेमचंद, प्रसाद, निराला, महादेवी वर्मा आदि की जयंती के अवसर पर इनके साहित्य का पठन-पाठन किया जाता हैं |

  • • प्रो. महेंद्र रघुवंशी के शोध निर्देशन में तीन छात्र पीएच. डी. की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं |

  • • प्रो. महेंद्र रघुवंशीने कबचौ उमवि जलगांव के हिन्दी अध्ययन मंडल के सदस्य के रूप में कार्य किया है |

  • • डॉ. अशोक पवार ने कबचौ उमवि, जलगांव के डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर विचारधारा विभाग के अभ्यास मंडल के सदस्य के रूप में कार्य किया |

  • • प्रो. महेंद्र रघुवंशी जी. टी. पाटिल कला, विज्ञानं एवं वाणिज्य महाविद्यालय नंदुरबार में प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति |

  • • क.ब.चौ. उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगाँव के प्राध्यापक समुह में से चुनाव द्वारा विद्यापरिषद सदस्य ( Academic Council) के रूप में पांच वर्षों के लिए (2023 से 2028) चयन हुआ |

  • • क.ब.चौ. उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगांव के व्यवस्थापन परिषद् (Management Council) सदस्य के पद पर पांच वर्षों के लिए (2023 से 2028) चयन हुआ |

  • • महाराष्ट्र राज्य के उच्च व तंत्र शिक्षा विभाग तथा महाराष्ट्र माहिती व तंत्रज्ञान सहायता केंद्र द्वारा नंदुरबार जिले के प्रधानाचार्य प्रवर्तक पर नियुक्ति |

  • • महाराष्ट्र राज्य उच्च व तंत्र शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘कौशल वकास समिति’ के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति |

  • • रिअल इंडोग्लोबल व्हिजन सोशल डेव्हलपमेन्ट गुरुकुल फौड़ेंशन, धुले संस्था के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में चयन |

    छात्र हिंदी की उपाधि प्राप्त करके निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं |

  • • विज्ञापन लेखन

  • • संवाद लेखन

  • • पटकथा लेखन

  • • अनुवादक / द्विभाषिक

  • • गीत लेखन

  • • साहित्य लेखन

  • • शिक्षक / प्राध्यापक बन सकते हैं

STAFF LIST


Sr.No. Name of Teacher Designation Qualification Attachment
1 Prof. M.J. Raghuwanshi Professor and Head M.A., Ph.D.
2 Dr. A.M. Pawar Associate Professor M.A., Ph.D.
3 Dr. S.K. Thakare Assistant Professor M.A., Ph.D.
4 Dr. G.S. Thakare Assistant Professor M.A., Ph.D.
CV
5 Dr. V.F. Makrani Assistant Professor M.A., Ph.D.
CV